Tuesday, July 14, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगहमर पुलिस ने 180 लीटर अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को...

गहमर पुलिस ने 180 लीटर अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक फोर्ड एंडेवर वाहन भी सीज कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक शिवपूजन अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गहमर से बारा जाने वाले मार्ग पर मठिया ग्राउंड तिराहे के पास एक फोर्ड एंडेवर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 20 पेटियों में रखे 900 पाउच (करीब 180 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 72 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के बक्सर जनपद निवासी राजकुमार कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना गहमर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। कार्रवाई उपनिरीक्षक शिवपूजन एवं उनकी टीम ने की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button