गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया का मंगलवार को पहली बार गाजीपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। चंदौली से जमानियां होते हुए गाजीपुर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। जिला कार्यालय पहुंचने से पहले जमानियां रेलवे स्टेशन, रामलीला मैदान, कस्बा, सुहवल तिराहा, मेदनीपुर तथा नगर के मिश्र बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जहां बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय, प्रदेश या क्षेत्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का आधार मजबूत बूथ संगठन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत का संकल्प लेने का आह्वान किया।प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से प्रदेश में पुनः सरकार बनाने के लिए जुटेंगे। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। युवा नेता अभिनव सिन्हा ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय, डॉ. मुराहू राजभर, वृजनन्दन सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, सरिता अग्रवाल, राजेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, डॉ. विजय यादव, शोभनाथ यादव, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, भोनू सोनकर, राजकुमार गौतम, रामराज बनवासी, रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह पप्पू, जितेन्द्र नाथ पांडेय, विनोद अग्रवाल, संकठा प्रसाद मिश्र, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विवेकानंद पांडेय,अवधेश राजभर, सानन्द सिंह, अभिनव सिंह छोटू, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, किरन सिंह, सुमन बिंद, सुनील कुशवाहा,सुधाकर कुशवाहा, सरोज मिश्रा, राजेश सोनकर, सुमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














