HomeLocalदादा की मौत के एक माह बाद युवक ने फांसी लगाकर दी...

दादा की मौत के एक माह बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रेवारियां गांव में मंगलवार शाम 23 वर्षीय सोनू गुप्ता ने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संयोगवश यह घटना उसके दादा की मौत के ठीक एक महीने बाद उसी दिन हुई। सोनू, दिनेश गुप्ता का बड़ा बेटा था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार मुंबई में रहता है। दादा के निधन के बाद हुए क्रियाकर्म के कारण वह गांव में ही रुका था, जबकि अन्य परिजन मुंबई लौट गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची दुल्लहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, सोनू नशे का आदी था और आशंका है कि उसने नशे की हालत में यह कदम उठाया। हालांकि आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हल्का दरोगा श्रीमन नारायण पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments