Tuesday, July 14, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarमेरा युवा भारत के पूर्व उपनिदेशक कपिल देव राम का भव्य सम्मान,...

मेरा युवा भारत के पूर्व उपनिदेशक कपिल देव राम का भव्य सम्मान, नई जिम्मेदारी पर दी शुभकामनाएं

गाजीपुर। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) गाजीपुर के तत्कालीन उपनिदेशक कपिल देव राम के बिहार प्रदेश के राज्य निदेशक तथा उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश के रीजनल डायरेक्टर नियुक्त होने पर रविवार को विकास भवन सभागार में भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद के युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान से अभिभूत कपिल देव राम ने कहा कि गाजीपुर उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का श्रेय पूरी टीम, स्वयंसेवकों और जनपद की युवा शक्ति को देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ा दायित्व भी है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, कौशल विकास और नेतृत्व विकास से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम की शुरुआत लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र प्रसाद के स्वागत उद्बोधन से हुई। जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने कहा कि गाजीपुर की युवा शक्ति सदैव रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी रही है। वक्ताओं ने कपिल देव राम की ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता, पारदर्शी कार्यशैली और संगठन निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।

समारोह में पूर्व आर-सेटी निदेशक विनोद शर्मा, सरोज कुमार राय सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रसिद्ध लोकगायकों सूबेदार स्नेही, राजन पंडित और जावेद खान ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव तथा आभार प्रदर्शन नवीन सिंह ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button