HomeCrimeतेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पत्नी की मौत,...

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर तेतरिया मोड़ पुलिया के निकट आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुनीता देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति रामकिशुन राम (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पुत्र अवनीश कुमार (19), जो बाइक चला रहा था, हादसे में सुरक्षित बच गया।

खेत जा रहे थे परिवार के तीन सदस्य

मृतका के पति रामकिशुन राम अपने पुत्र और पत्नी के साथ मिर्जाबाद में स्थित अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में तेतरिया मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। भांवरकोल थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

परिवार में छाया मातम

मृतका सुनीता देवी के तीन पुत्र—अवनीश कुमार, मनीष कुमार और रितेश कुमार हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments