HomeCrimeगाज़ीपुर: करंट लगने से किशोर की मौत, परिजनों ने चुपचाप किया अंतिम...

गाज़ीपुर: करंट लगने से किशोर की मौत, परिजनों ने चुपचाप किया अंतिम संस्कार

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र के अवराकोल ग्राम पंचायत में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। मोबाइल चार्जर में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर रौनक चौहान की मौत हो गई।रौनक, राम बहादुर चौहान का पुत्र था और दोपहर के समय वह अपने घर में मोबाइल चार्ज कर रहा था। जैसे ही उसने प्लग लगाया, करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन तत्काल उसे लेकर मऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments