
30 सितंबर 2024 को क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोकसभा क्षेत्र के निवासियों ने कैलाश सभागार, सेक्टर-27, नोएडा में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर सांसद जी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
सांसद का स्वागत करने के लिए आए कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया, और सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डा. महेश शर्मा से दीर्घायु की कामना की और कहा कि वे इसी तरह क्षेत्र की सेवा निरंतर करते रहें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, दिनेश जैन, चेयरमैन खुर्जा भगवानदास सिघल, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सुरेश चंद शर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता ने डा. महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया।
सांसद डा. महेश शर्मा ने उपस्थित सभी महानुभावों, कार्यकर्ताओं, और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।