Friday, July 24, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGभाई को बचाने नदी में कूदी बहन, दोनों मासूमों की डूबने से...

भाई को बचाने नदी में कूदी बहन, दोनों मासूमों की डूबने से मौत

गाजीपुर – करंडा थाना क्षेत्र के माहेपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में पांच वर्षीय प्रिया और उसके तीन वर्षीय भाई कृष्णा की गांगी नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने बाबा रामअवध बिन्द को खोजते हुए नदी किनारे पहुंच गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, नदी किनारे खेलते समय कृष्णा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। छोटे भाई को बचाने के लिए पांच वर्षीय प्रिया भी बिना देर किए नदी में कूद गई, लेकिन दोनों नदी की गहराई में समा गए।

नदी के दूसरी ओर बैठे एक व्यक्ति ने बच्चों को डूबते देखा और शोर मचाया। आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चों के पिता संतोष बिन्द मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मासूम भाई-बहन की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button