HomePARDAPHAAS BREAKINGफर्जी पेंशन मामले में पांच सेवानिवृत्त कर्मचारी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

फर्जी पेंशन मामले में पांच सेवानिवृत्त कर्मचारी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से फर्जी तरीके से पेंशन प्राप्त करने के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक 22 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक विजय कुमार अपनी टीम के साथ लंका बस स्टैंड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त पांच व्यक्तियों को फर्जी पेंशन लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान घूमा सिंह यादव (72) निवासी जगदीशपुर विद्यापति, थाना बिरनो, बनवारी सिंह यादव (71) निवासी नारायणपुर हाला, थाना नंदगंज, पतिराज राम (67) निवासी मरदानपुर लक्ष्मण, थाना बिरनो, दुबरी सिंह यादव (66) निवासी भटौली, थाना कोतवाली तथा रामअवध सिंह यादव (66) निवासी गुलाल सराय, थाना बिरनो के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 361/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) में मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।कोतवाली पुलिस का कहना है कि सरकारी योजनाओं और राजकोष से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक विजय कुमार एवं उनकी पुलिस टीम ने की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments