HomePoliticsसंभल हिंसा राज्य प्रायोजित, दोषी अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो:...

संभल हिंसा राज्य प्रायोजित, दोषी अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो: भाकपा (माले)

गाजीपुर, । संभल हिंसा के खिलाफ भाकपा (माले) द्वारा आहूत राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत गाजीपुर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि संभल की हिंसा सामान्य नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित है। उन्होंने पांच मुस्लिम युवकों की पुलिस द्वारा की गई हत्या और प्रदर्शनकारियों को जिम्मेदार ठहराने की प्रशासनिक कोशिशों पर सवाल उठाए।कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उपचुनाव से पहले मस्जिद विवाद खड़ा करना, फौरन सर्वे आदेश लेना और चुनावी गणना के बाद हिंसा भड़कना सत्ताधारी दल की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप को तात्कालिक राहत बताया लेकिन देशभर में उपासना स्थल अधिनियम 1991 के तहत स्थायी समाधान की मांग की।सभा में भाकपा (माले) के अन्य नेताओं शशि कांत कुशवाहा, योगेंद्र प्रताप भारती, सत्येंद्र कुमार प्रजापति, मंजू गोंड, वसीम अहमद आदि ने भी संबोधन किया।ज्ञापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार को दंडित करने, दोषी पुलिस अधिकारियों और उकसावे बाजों के खिलाफ कार्रवाई, फर्जी मुकदमों की वापसी और गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग की गई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments