गाजीपुर – लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए कक्षा-1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 19 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित सभी विद्यालयों पर लागू होगा। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया गया है।














