HomeUttar Pradeshपुलिस की सक्रियता से बचा दंगा, दो समुदायों के बीच मारपीट का...

पुलिस की सक्रियता से बचा दंगा, दो समुदायों के बीच मारपीट का मामला शांत

जंगीपुर में बुधवार रात दो समुदायों के बीच बढ़ते तनाव को पुलिस की तत्परता से दंगे का रूप लेने से रोक लिया गया। मामला वार्ड नंबर 9, आजाद नगर में अब्दुल्ला अंसारी और उसकी पत्नी मदीना के बीच बहस के बाद मारपीट से शुरू हुआ। इस घटना में रिंकू पांडेय ने हस्तक्षेप किया, जिससे दोनों समुदायों के बीच झगड़ा बढ़ गया। अब्दुल्ला के समर्थकों ने रिंकू के घर पर हमला कर दिया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह की सूझबूझ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुवार सुबह से इलाके में पुलिस बल तैनात है, और स्थिति फिलहाल शांत बनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामूली सी बात को हवा देकर बवाल खड़ा करने की कोशिश को रोक दिया गया है। अगर कोई भी बवाल या विवाद करने की कोशिश करेंगे उनपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

oplus_262144
- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments