Tuesday, May 26, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarपत्रकारिता दिवस पर होगा पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह

पत्रकारिता दिवस पर होगा पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह

गाजीपुर – प्रेस क्लब के तत्वावधान में आगामी 30 मई 2026 को शहर स्थित होटल द ग्रैंड पैलेस में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर “पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह में देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार एवं भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जिले के दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को भी सम्मान देकर उनकी सेवाओं को याद किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में गाजीपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को संस्था की ओर से टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं सपा जिलाध्यक्ष गोपाल जी यादव, बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस नेता रविकांत राय तथा समाजसेवी विनोद राय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

गाजीपुर प्रेस क्लब पिछले कई वर्षों से जिले के पत्रकारों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा सदस्यों को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है तथा आपात स्थितियों में राहत कोष से सहायता भी दी जाती है। इसके अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता रहा है।

 

प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि इस सम्मान समारोह के माध्यम से जिले की पत्रकारिता में एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है और संस्था पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button