HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

गाजीपुर: सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

गाजीपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के सकरताली गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुधवार रात करीब 11 बजे सकरताली निवासी प्लंबर डब्लू (41) पुत्र रामदुलारे राम और शेषनाथ यादव पुत्र स्व. पलटू एक मोटरसाइकिल पर थे, जबकि मढौली, वाराणसी निवासी कमलेश पाल (जो सकरताली में रहकर मजदूरी करता था) दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार था। काम खत्म कर घर लौटते समय भुतहियाटांड रेलवे क्रासिंग के पास बबेडी में एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में घायल तीनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सभी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर डब्लू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेषनाथ यादव का इलाज अभी भी ट्रॉमा सेंटर में जारी है।

मृतक डब्लू का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शीघ्र पोस्टमार्टम कराने में मदद की।

मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके तीन मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments