HomeHealth & Fitnessबिरनो में पोषाहार वितरण को लेकर समीक्षा बैठक, फेस कैप्चर अनिवार्य

बिरनो में पोषाहार वितरण को लेकर समीक्षा बैठक, फेस कैप्चर अनिवार्य

गाजीपुर – बिरनो स्थित बाल विकास पुष्टाहार विभाग परिसर में सोमवार को पोषाहार वितरण व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी विरु मणि ने की। उन्होंने बताया कि अब पोषाहार वितरण से पहले लाभार्थियों का फेस कैप्चर, मोबाइल नंबर सत्यापन और आधार कार्ड का ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।विरु मणि ने स्पष्ट किया कि जितने लाभार्थियों का फेस कैप्चर होगा, उतना ही पोषाहार वितरित किया जाएगा। इस प्रक्रिया की निगरानी प्रतिदिन जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पीसी के माध्यम से की जा रही है।उन्होंने यह भी बताया कि विभागीय कार्य की गंभीरता को देखते हुए रविवार को भी कार्यालय खोलकर कार्य पूरे किए गए और सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। वर्तमान में बिरनो बाल विकास पुष्टाहार विभाग फेस कैप्चर प्रक्रिया में जिले में चौथे स्थान पर है।आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय मुख्य सेविका रमन सिंह, आशा सिंह समेत कई कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments