HomeLocalगाजीपुर: पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

गाजीपुर – 30 जून को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक विजय नारायण राय, मुख्य आरक्षी चालक जितेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य आरक्षी पन्ना लाल, मुख्य आरक्षी चालक प्रमोद कुमार सिंह और मुख्य आरक्षी स. पु. बचाऊ राम शामिल रहे।एसपी डॉ. राजा ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने सेवा के दौरान अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, अन्य अधिकारीगण व सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। समारोह भावनात्मक और सम्मान से भरा रहा।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments