HomeCrimeमातम खेलने के दौरान सीने का कटा नस, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर...

मातम खेलने के दौरान सीने का कटा नस, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया गया इलाज

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव बुधवार को ताजिया के जुलूस के दौरान मातम करते समय ब्लेड से युवक के सीने की नस कट गई, जिससे खून का धार बहने लगी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहाबगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक कड़ी मेहनत के बाद कटे नस को बंद युवक की जान बचाई।
बताया जा रहा है कि गाजीपुर जिले के दिलदार नगर से फैयाज 20 वर्ष अपने खाला के यहां लालपुर गांव आया था। मोहर्रम के उपलक्ष्य में निकले ताजिया के जुलूस में युवाओं द्वारा अपने कला कर्तव्य प्रर्दशन कर मातम मनाया जा रहा था। फैयाज भी युवाओं के साथ शामिल होकर ब्लेड लेकर खूनी मातम करने लगा। इसी दौरान ब्लेड की तेज धार से युवक के सीने की नस कट गई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments