HomeCrimeगाजीपुर में 10 उपनिरीक्षकों के तबादले, एसपी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

गाजीपुर में 10 उपनिरीक्षकों के तबादले, एसपी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

गाजीपुर – पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 10 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन, साइबर सेल, चौकी और थानों में तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कामाख्या, थाना गहमर बनाया गया है। शिवाकान्त मिश्रा को साइबर सेल से चौकी प्रभारी गोराबाजार, थाना कोतवाली भेजा गया है। शैलेश यादव को गोराबाजार चौकी से थाना करण्डा तैनात किया गया है। विवेक कुमार तिवारी को प्रापर्टी सीजर सेल से प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है।

इसके अलावा दयाराम मौर्या को थाना रामपुर मांझा, जयराम यादव को थाना नोनहरा, सुरेश कुमार मौर्य व अवधेश कुमार राय को थाना बिरनों, जबकि मनेश शंकर द्विवेदी और शाहिर सिद्दकी को थाना मरदह की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल से पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments