गाजीपुर बिरनो ब्लाक के ग्राम खरगपुर निवासी और जनसंघ एवं भाजपा नेता स्वर्गीय बाल्मीकि सिंह की पत्नी, पूर्व ग्राम प्रधान कमला देवी का सोमवार रात 92 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। कमला देवी 2005 से 2010 तक खरगपुर की ग्राम प्रधान रहीं। उनके निधन से क्षेत्रीय जनता में शोक की लहर है।धार्मिक और मृदुल स्वभाव की कमला देवी ने अपने पति बाल्मीकि सिंह का रामजन्मभूमि आंदोलन और आपातकाल के दौरान सक्रिय रूप से समर्थन किया। मात्र छह महीने पहले, 25 अप्रैल 2024 को उनके पति का निधन हुआ था, जिससे वे भावनात्मक रूप से टूट गई थीं। उनके पीछे दो पुत्र, यतिन्द्र नाथ सिंह और सचिन्द्रनाथ सिंह, हैं। उनकी अंत्येष्टि बुधवार को गाजीपुर के श्मशान घाट पर की जाएगी।भाजपा जिलाध्यक्ष ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि माता कमला देवी धर्मपरायण, कर्मनिष्ठ और ममता की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, शशिकांत शर्मा, रामनरेश कुशवाहा, संकठा मिश्रा, प्रमोद सिंह प्रधान, पिंटू सिंह, ओमप्रकाश राय, सरोज देवी, मन्नू राजभर, राजेश चौहान सहित कई स्थानीय नेता और गणमान्य लोग शामिल हैं।

