HomePARDAFHAAS BREAKINGक्रिसमस और नए साल के जश्न में बड़ा तोहफा: यूपी सरकार ने...

क्रिसमस और नए साल के जश्न में बड़ा तोहफा: यूपी सरकार ने शराब की दुकानों का समय बढ़ाया

उत्तर प्रदेश सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए शराब की दुकानों के बंद होने के समय में बदलाव किया है। अब प्रदेश में 24, 25 और 31 दिसंबर को शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खुली रहेंगी।

आबकारी विभाग के सचिव डॉ. आदर्श सिंह द्वारा जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि यह फैसला राजस्व बढ़ाने और उत्सव के दौरान लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सामान्य दिनों में रात 10 बजे तक खुलने वाली दुकानों का समय विशेष पर्वों के लिए एक घंटे बढ़ा दिया गया है।

सरकार का यह कदम क्रिसमस और नए साल के जश्न को और खास बनाने के लिए उठाया गया है, जिससे लोग बिना जल्दबाजी के अपने उत्सव का आनंद ले सकें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments