HomeLocalअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ग़ाज़ीपुर – माँ सरस्वती सेवा संस्थान हॉस्पिटल, महेंगवा मरदह में 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में महिलाओं सहित क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा दी जाएगी। साथ ही आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली उपचार सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments