HomeCrimeखेत की सिंचाई करने गए युवक की हौज में डूबकर मौत, परिवार...

खेत की सिंचाई करने गए युवक की हौज में डूबकर मौत, परिवार में कोहराम

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सनेहुआं गांव में शनिवार को सिंचाई करने गए युवक की ट्यूबवेल के हौज में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महरुपुर ग्राम पंचायत के फगव्वर मौजा निवासी 25 वर्षीय जगमोहन पाल के रूप में हुई है।जगमोहन सुबह खेत की सिंचाई के लिए गया था, लेकिन काफी देर तक घर न लौटने पर उसकी पत्नी कौशल्या देवी खेत पर पहुंची। वहां उसने पति को हौज में गिरा हुआ पाया। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments