HomePARDAFHAAS BREAKINGआदित्य राजभर ने नई पार्टी 'भारतीय भैरव सेना पार्टी' की घोषणा की

आदित्य राजभर ने नई पार्टी ‘भारतीय भैरव सेना पार्टी’ की घोषणा की

उत्तर प्रदेश में युवा नेतृत्व को नया आयाम देते हुए आदित्य राजभर ने अपनी नई पार्टी ‘भारतीय भैरव सेना पार्टी’ की घोषणा कर दी है। इस खबर के बाद से पूरे प्रदेश में समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। खासतौर पर पूर्वांचल, बिहार, पंजाब और दिल्ली तक उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

पिछले दो सालों से उनके समर्थक मांग कर रहे थे कि वह अपनी पार्टी बनाएं और अब यह मांग पूरी हो गई है। पार्टी की घोषणा के बाद से उन्हें देशभर से बधाइयाँ मिल रही हैं। समर्थकों का कहना है कि यह पार्टी युवाओं के हक और सशक्तिकरण के लिए काम करेगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आदित्य राजभर की यह नई पार्टी प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी पार्टी आने वाले चुनावों में क्या रणनीति अपनाती है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments