HomeCrimeगाज़ीपुर में दुर्गेश श्रीवास्तव का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर दिया जोर

गाज़ीपुर में दुर्गेश श्रीवास्तव का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर दिया जोर

गाज़ीपुर। रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल गाज़ीपुर द्वारा गोराबाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दुर्गेश श्रीवास्तव को काशी प्रांत का प्रांतीय मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। समारोह में उन्हें फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने निवास स्थान सहित कम से कम एक-एक हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करें, जिससे संगठन की जड़ें मजबूत होंगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में संगठन का विस्तार नहीं हुआ है, वहां विस्तार करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने जनपद के सभी शीर्ष पदाधिकारियों से अपील की कि वे सप्ताह में एक दिन किसी सदस्य के यहां प्रवास करें और वहां हनुमान चालीसा केंद्र का संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज संगठन से बड़ी आशा लगाए बैठा है, इसलिए सभी को मिलकर संगठन को आगे बढ़ाना होगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पदाधिकारी थाने का परिक्रमा न करे।

कार्यक्रम में रमेश गुप्ता, नागेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, संदीप, परदुम पांडेय, सत्यम चौरसिया, जगदीश, धीरज सिंह, देश दीपक श्रीवास्तव, कन्हैया उपाध्याय, राज पांडेय, शशि चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments