HomePoliticsपूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर का निधन, पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका

पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर का निधन, पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका

ब्रेकिंग न्यूज़ – मऊ की घोसी विधानसभा से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में कई अहम पदों पर मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता हरिनारायण राजभर का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उन्होंने लखनऊ के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार, शनिवार देर रात उनके मऊ स्थित निजी आवास पर अचानक सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई। स्थिति गंभीर होने पर पारिवारिक डॉक्टर की सलाह पर उन्हें तत्काल लखनऊ के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

हरिनारायण राजभर पूर्वांचल की राजनीति का एक बड़ा चेहरा माने जाते थे। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और अपने लंबे राजनीतिक जीवन में दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके थे। इसके अलावा, उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी। वे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और रामप्रकाश गुप्ता के करीबी सहयोगी माने जाते थे।

राजभर अपने बेबाक बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहते थे। उनकी राजनीतिक पकड़ और जनसंपर्क क्षमता ने उन्हें क्षेत्र में खास पहचान दिलाई थी।

उनके निधन को न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे पूर्वांचल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। फिलहाल अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments