HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: दोस्तों के साथ नहाते समय गंगा में डूबा किशोर, तलाश जारी

गाजीपुर: दोस्तों के साथ नहाते समय गंगा में डूबा किशोर, तलाश जारी

गाजीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र के वराहरूप गंगा घाट पर शनिवार दोपहर एक किशोर गंगा नदी में डूब गया। दोस्तों के साथ नहाने गए इस किशोर को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहने पर पुलिस को सूचना दी गई।

घटना का विवरण:
शेखपुर खलवा गांव निवासी अभिदीप (पुत्र बाबूलाल) अपने दोस्तों देवेंद्र, चंदन और विशाल के साथ औड़िहार गांव स्थित वराहरूप गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गंगा में समा गया।

पुलिस और स्थानीय नाविकों द्वारा खोजबीन जारी
घटना की जानकारी मिलते ही सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी।

घर में मचा कोहराम
डूबा किशोर अभिदीप अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और कक्षा 11 का छात्र था। उसके पिता बाबूलाल रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे के गंगा में डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

फिलहाल, पुलिस और स्थानीय गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments