Thursday, August 27, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में चीनी-प्याज की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर प्रशासन की नजर

गाजीपुर में चीनी-प्याज की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर प्रशासन की नजर

गाजीपुर। जनपद में चीनी और प्याज के बढ़ते मूल्य तथा पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि मंडी स्तर से लेकर थोक विक्रेताओं तक चीनी और प्याज के स्टॉक की नियमित निगरानी की जा रही है। जनपद एवं तहसील स्तर पर गठित अधिकारियों द्वारा थोक व फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों तथा भंडार गृहों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी विक्रेता द्वारा जमाखोरी, कालाबाजारी, कृत्रिम अभाव पैदा करने, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करने अथवा स्टॉक संबंधी नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 27 अगस्त 2026 को जनपद में 8115.50 कुंतल चीनी और 2156 कुंतल प्याज का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में चीनी और प्याज की कोई कमी नहीं है तथा इनकी आपूर्ति लगातार सुनिश्चित की जा रही है। आम नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार खुले बाजार से सामान्य प्रचलित दरों पर खरीदारी कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में चीनी-प्याज खरीदकर भंडारण न करें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

कालाबाजारी रोकने एवं बाजार व्यवस्था पर निगरानी के लिए जनपद स्तर पर मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 0548-2224041 है। शिकायतकर्ता कार्य दिवसों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मंडी सचिव जंगीपुर 7007652822, मंडी निरीक्षक सैदपुर 9648637787, मंडी निरीक्षक यूसुफपुर 8795616020 तथा मंडी निरीक्षक/प्रभारी जमानिया 9450587470 पर संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button