HomeCrimeगाजीपुर में पुलिस मुठभेड़, लूट/झपटमारी के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़, लूट/झपटमारी के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर – जमानियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट और झपटमारी की घटनाओं में शामिल दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22 जनवरी 2026 को की गई, जिसमें एक बदमाश पुलिस फायरिंग में घायल हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और नकदी भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जमानियां अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ताजपुर और चितावनपट्टी के बीच लूट/झपटमारी करने वाले अपराधी किसी नई वारदात की फिराक में मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो भैदपुर से लहुवार रोड नहर तिराहा के पास बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें अरमान कुरैशी नामक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे तत्काल सीएचसी जमानियां में भर्ती कराया गया। दूसरे आरोपी दिलनवाज उर्फ साहरुख को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और झपटमारी के 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments