गाजीपुर – एमएलसी विशाल सिंह चंचल, बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, बाराचवर ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख संतोष यादव एवं भाजपा युवा नेता हिमांशु सिंह ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट कर जनपद के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने बिरनो ब्लॉक क्षेत्र के आवश्यक विकास कार्यों को अपने लेटरपैड पर चिन्हित कर मुख्यमंत्री को सौंपा।
प्रमुख मांगों में बिरनो ब्लॉक में राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना, भैरोपुर न्याय पंचायत अंतर्गत बद्धपुर सहकारी संघ भवन का नवनिर्माण, मलेठी मोड़ से बहलोलपुर बाजार तक सड़क का चौड़ीकरण एवं विशेष मरम्मत कार्य, साथ ही बरही बाजार से मलेठी बाजार तक सड़क मरम्मत शामिल है!
https://x.com/myogioffice/status/1932471592807735341
क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से संवाद के इस प्रयास से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह अपने राजनीतिक गुरु एमएलसी विशाल सिंह चंचल के मार्गदर्शन में चार वर्षों के कार्यकाल में निर्विवाद रूप से ऐतिहासिक विकास कार्य करवा चुके हैं। उन्होंने ब्लॉक के 56 ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, बाउंड्री वॉल, प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प जैसे कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। साथ ही ब्लॉक कार्यालय और बाल विकास विभाग में भी सौंदर्यीकरण एवं जनहित से जुड़े विकास कार्य कराए गए हैं।