HomePARDAPHAAS BREAKINGजमानियां पुलिस ने 162 लीटर अवैध देशी शराब के साथ युवक को...

जमानियां पुलिस ने 162 लीटर अवैध देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – जमानियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 162 लीटर देशी शराब और एक बोलेरो वाहन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 जून 2026 को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरेसर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 18 पेटियों में रखे 810 पाउच ब्ल्यू लाईम देशी शराब (प्रत्येक 200 एमएल) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 162 लीटर है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रबुध कुमार मौर्या (23 वर्ष) पुत्र त्रिभुवन कुशवाहा निवासी गायघाट, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जमानियां में मुकदमा संख्या 171/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बरामद बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments