HomeCrimeगाजीपुर - दो दिन से लापता किशोर का नहर में मिला शव

गाजीपुर – दो दिन से लापता किशोर का नहर में मिला शव

गाजीपुर।कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरायमुबरक पुर गांव के पास नहर में एक किशोर का पानी में डूबा हुआ शव मिलने पर हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी हिमांशु यादव उम्र 17 वर्ष के रूप में की गई।हिमांशु मानसिक रूप से बीमार था ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी नूग्गू यादव का बड़ा पुत्र हिमांशु यादव 17 वर्ष शनिवार की देर रात बिना बताए घर से गायब था ।जिसके लिए परिजन सोशल मीडिया से लेकर अपने स्तर से खोजबीन का प्रयास कर रहे थे तभी सोमवार के दोपहर सूचना मिली कि सरायमुबरकपुर गांव के नहर में किशोर का का शव मिला है। शव की पहचान कर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन मृतक हिमांशु यादव के रूप में की ।परिजनों ने बताया कि हिमांशु का मानसिक स्वास्थ्य खराब था उसका इलाज मऊ जनपद से चल रहा था । मृतक नवीं का छात्र था ।दो भाइयों में छोटा दिव्यांशु बड़ा हिमांशु था ।मृतक की मां जानकी देवी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार जहां घटना घटी है नहर पर पुलिया है। संभवत रात में सोया होगा और पानी में गिरने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई हो। उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडे ने बताया कि सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments