HomeNationalगाजीपुर: ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के पिता शिवजी सिंह का निधन

गाजीपुर: ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के पिता शिवजी सिंह का निधन

गाजीपुर। बिरनो ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता राजन सिंह के पिता विनय कुमार सिंह उर्फ शिवजी सिंह (82) का लखनऊ में चिकित्सा के दौरान मंगलवार रात 2 बजे निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बद्धुपुर, बिरनो थाना क्षेत्र लाया गया, जहां परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने अंतिम दर्शन किए।

परिवार में शोक का माहौल

विनय कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी विमला सिंह, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से परिवार में गहरा शोक है। साथ ही क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

अंत्येष्टि आज

उनकी अंत्येष्टि बुधवार को दोपहर 1 बजे गाजीपुर के श्मशान घाट पर संपन्न होगी। परिवार के अनुसार, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

नेताओं और क्षेत्रवासियों ने जताया शोक

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित कई पार्टी नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने विनय कुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे हमेशा मिलनसार और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments