HomeCrimeगाज़ीपुर - रास्ते में गिरे एच टी तार की चपेट में आने...

गाज़ीपुर – रास्ते में गिरे एच टी तार की चपेट में आने से किसान की मौत

गाज़ीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर कियरिया गांव में धान की रोपाई करने के लिए खेत में जा रहे युवक की खेत में गिरे एचटी तार के चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

बता दें कि बिरनो थाना क्षेत्र के सलेमपुर कियरिया गांव निवासी शैलेश यादव उम्र 30 वर्ष खेत में धान की रोपाई करने के लिए जा रहा था तभी पहले से ही खेत में 60 सर्किट के वजह से एचटी तार टूट कर गिरा हुआ था जिस पर अचानक उसका पैर पड़ते ही विद्युत स्पर्श होने से मौत हो गई आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था जिसे परिजनों ने स्पष्ट करने के लिए जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि परिजनों के द्वारा घटना की मौखिक सूचना दी गई है लिखित तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments