HomeCrimeगाजीपुर: खेत में धान की रोपाई की तैयारी के दौरान अधेड़ किसान...

गाजीपुर: खेत में धान की रोपाई की तैयारी के दौरान अधेड़ किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजापुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 58 वर्षीय किसान अभिलाष खरवार की मौत हो गई। वह सुबह खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक बिजली के खुले तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मरदह थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी तारावती ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि खेत के पास से गुजर रही विद्युत लाइन से करंट लगने की वजह से हादसा हुआ।इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments