HomeCrimeगाजीपुर: 30 लाख की हेरोइन के साथ इंद्रजीत (विधायक) गिरफ्तार

गाजीपुर: 30 लाख की हेरोइन के साथ इंद्रजीत (विधायक) गिरफ्तार

गाजीपुर – जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के प्रयास में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना मरदह पुलिस और स्वाट टीम ने 145 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में इन्द्रजीत उर्फ विधायक (उम्र 28 वर्ष), पुत्र भोला राम, निवासी ग्राम दुर्खुशी को गिरफ्तार किया गया है।सूत्रों के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह और उनकी टीम जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के अभियान पर निकली थी। इसी बीच स्वाट टीम के उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नीले रंग के बैग में हेरोइन लेकर गांव दुर्खुशी के पास बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही दोनों टीमें मौके पर पहुंची और अभियुक्त को घेरकर उसे हिरासत में ले लिया।पुलिस ने अभियुक्त के पास से 145 ग्राम हेरोइन बरामद की। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 206/2024 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments