HomePoliticsगाजीपुर: एमएलसी चंचल सिंह के प्रस्ताव पर छह ग्रामीण मुख्य बाजारों में...

गाजीपुर: एमएलसी चंचल सिंह के प्रस्ताव पर छह ग्रामीण मुख्य बाजारों में लगेंगी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत छह ग्रामीण मुख्य बाजारों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की स्वीकृति दी गई है।

इन बाजारों में सादात ब्लॉक के जगदीशपुर बाजार, जखनिया ब्लॉक के रेवरिया ग्रामीण बाजार, मनिहारी ब्लॉक के छपरी ग्रामीण बाजार, बाराचवर ब्लॉक के लखनौली ग्रामीण बाजार, सदर ब्लॉक के चौकिया मोड़ बाजार, और मुहम्मदाबाद ब्लॉक के मलिकपुर ग्रामीण बाजार शामिल हैं।

इस योजना का उद्देश्य समुदायिक पथ प्रकाश की व्यवस्था करना है। संबंधित बाजारों के प्रधानों को इसकी सूचना दे दी गई है, और उनकी उपस्थिति में कार्य किया जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments