HomeEconomyगाजीपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 398 शिकायतों में से 26 का मौके...

गाजीपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 398 शिकायतों में से 26 का मौके पर निस्तारण

गाजीपुर में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 44 शिकायतें/प्रार्थना प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। पूरे जिले में सातों तहसीलों से कुल 398 शिकायतें/प्रार्थनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 26 का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसीलवार विवरण:

  • कासिमाबाद: 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण हुआ।
  • जमानिया: 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का निस्तारण हुआ।
  • सैदपुर 33 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का निस्तारण हुआ।
  • मुहम्मदाबाद: 80 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का निस्तारण हुआ।
  • सेवराई 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का निस्तारण हुआ।
  • जखनियां: 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का निस्तारण हुआ।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र निस्तारण करें और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तीन दिन के अंदर शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments