गाजीपुर। पेरिस ओलंपिक 2024 मे कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी ललीत कुमार उपाध्याय और राजकुमार पाल के सम्मान समारोह कार्यक्रम मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर सैदपुर में शनिवार को 1.30 बजे पहुंचें मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचकर मां भारती और स्व तेजबहादुर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर ओलंपिक खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को स्मृति चिन्ह देकर

सम्मानित किया और उनके माता पिता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। और राजकुमार पाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके मां और दो भाइयों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सीएम योगी ने कहा कि हांकी इंडिया के उत्तर प्रदेश के दो महान खिलाड़ी जिन्होंने हांकी टीम ओलंपिक में गौरव को स्थापित करने में अपना योगदान दिया है इस सम्मानित समारोह में उनका सम्मान कर गौरव की अनुमति हो रही है।

महाराज विश्वामित्र की धरती पर भारत माता के दो महान सपूतों को स्व मेघबरन सिंह स्टेडियम ने निखारा है इसके लिए सभी स्वागत के पात्र है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ की राशि इनाम स्वरूप देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों का सम्मान होना चाहिए जो युवा देश के भविष्य को निखारने का काम करता है उसका सम्मान हमारे प्रदेश और केंद्र की सरकार करती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है

की जो देश के लिए खेलता है उसके लिए देश हमेशा खड़ा रहता है आपके और आपके परिवार के सम्मान के लिए देश का अगली पंक्ति में दिखाई देगा प्रदेश और देश का नाम ऊंचा करने वालों खिलाड़ियों को हमने सरकारी नौकरियां भी प्रदान की। खेलो इंडिया देश के लिए ऊर्जा का प्रतिक है।इस मौके पर स्टेडियम के प्रबंधक पुर्व सांसद राधेमोहन सिंह, रमाशंकर सिंह और गंगा सागर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पुर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री गिरीश चंद्र यादव,राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, केदारनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष सुनिल सिंह, रंजना सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, भानू प्रताप सिंह, हिमांशू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
