HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर में 20 जून से 10 जुलाई तक निःशुल्क राशन वितरण, अन्त्योदय...

गाजीपुर में 20 जून से 10 जुलाई तक निःशुल्क राशन वितरण, अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी ₹54 में

गाजीपुर – जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने जनपद के राशन कार्ड धारकों को सूचित किया है कि जुलाई 2025 के लिए आवंटित खाद्यान्न (गेहूं और फोर्टीफाइड चावल) का निःशुल्क वितरण 20 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। यह वितरण अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट के आधार पर होगा।अन्त्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई और जून 2025 के लिए 3 किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड ₹18 प्रति किग्रा की दर से ₹54 में दी जाएगी। चीनी केवल मूल दुकान से ही प्राप्त की जा सकेगी, इसमें पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं होगी। गेहूं और चावल के मूल्य ई-पॉस मशीन से निकली पर्ची पर शून्य दिखाए जाएंगे, क्योंकि भारत सरकार 1 जनवरी 2024 से अगले पांच वर्षों तक इनका पूरा खर्च वहन कर रही है।सभी कार्डधारकों को खाद्यान्न पोर्टेबिलिटी के माध्यम से किसी भी उचित दर दुकान से प्राप्त करने की अनुमति है। हालांकि, वितरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 नियत की गई है। जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो सकेगा, उन्हें इसी दिन मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक वितरण कार्य सुनिश्चित करें।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments