HomeCrimeसेवराई चौकी में प्रेमी युगल ने खाया जहर, हालत गंभीर

सेवराई चौकी में प्रेमी युगल ने खाया जहर, हालत गंभीर

गाजीपुर – गहमर कोतवाली क्षेत्र में एक प्रेमी युगल द्वारा सेवराई पुलिस चौकी परिसर में जहर खा लेने का मामला सामने आया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार, गहमर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब यह बात परिवार वालों को पता चली तो उन्होंने किशोरी को चंदौली जनपद के धानापुर स्थित उसके ननिहाल भेज दिया। आरोप है कि युवक वहां से किशोरी को भगा ले गया। मामले की सूचना मिलने पर चंदौली पुलिस ने गहमर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी और दोनों की तलाश शुरू की गई।लगभग तीन दिन बाद दोनों का पता चलने पर परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया और सेवराई पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि चौकी पर परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में ही प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस संबंध में सेवराई चौकी प्रभारी पुष्पेश दुबे ने बताया कि दोनों को पारिवारिक पूछताछ के लिए बुलाया गया था, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments