Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshनोएडा में चली डॉ महेश शर्माकी सुनामी...ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

नोएडा में चली डॉ महेश शर्माकी सुनामी…ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश की नोएडा लोकसभा (गौतमबुद्धनगर) सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। नोएडा के वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने पांच लाख, 55 हजार वोटों से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नोएडा सीट की यह जीत उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। जब तक लिखा जा रहा है, नोएडा की सीट के मुकाबले उत्तर प्रदेश की किसी भी अन्य सीट पर इतना बड़ा अंतर नहीं आया है।

डॉ. महेश शर्मा ने अपने ही रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की लोकसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने हैट्रिक जीत दर्ज की है। इस हैट्रिक में एक और रोचक बात यह है कि डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा की सीट पर अपने ही दो बार के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में नोएडा सीट से डॉ. महेश शर्मा ने 2 लाख, 80 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में नोएडा की सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने 3 लाख 36 हजार, 922 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। डॉ. महेश शर्मा को 8 लाख, 30 हजार, 812 वोट मिले थे। नोएडा की सीट पर, बसपा के टिकट पर सांसद बने सुरेन्द्र नागर के रिकॉर्ड को भी डॉ. महेश शर्मा ने तोड़ दिया है।

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में, गौतमबुद्धनगर के नाम से नोएडा की सीट पहली बार आई थी। 2009 के चुनाव में बसपा के टिकट पर सुरेन्द्र सिंह नागर को 2 लाख, 45 हजार, 613 वोट मिले थे। उनके सामने, डॉ. महेश शर्मा 15 हजार, 904 वोटों से हारे थे। 2009 से पहले, नोएडा (गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट) खुर्जा लोकसभा सीट के नाम से जानी जाती थी। खुर्जा लोकसभा सीट पर भी इस बार डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा की सीट पर जीत दर्ज की है। नोएडा सीट की जीत को विशेषज्ञ एकतरफा जीत बता रहे हैं। सूचना मिल रही है कि नोएडा की सीट पर भाजपा के सांसद डॉ. महेश शर्मा को छोड़कर बाकी सभी 15 प्रत्याशिय

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button