
हरियाणा के गुरुग्राम विधानसभा सीट पर गौतमबुध्द नगर के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने भाजपा के कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी मुकेश शर्मा के लिए कई स्थानों पर जनसंपर्क किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर भाजपा उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीताने की अपील की और कहा, “इस बार हरियाणा में तीसरी बार फिर से कमल खिलेगा।”

गौतमबुध्द नगर के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपना कीमती वोट भाजपा को दें, जिससे प्रदेश में भाजपा सरकार बने और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत हों। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा का चहुंमुखी विकास किया है और भाजपा सरकार बनने पर इन सभी कार्यों को गति मिलेगी, जिससे हम एक बार फिर इतिहास रचेंगे।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान शक्करपुर गांव के सरपंच महेश, कन्हाई गांव के किसान नम्बरदार, दीपचंद यादव, विक्रम, अनुज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।