HomeCrimeसाइबर सेल की तत्परता से 18 हजार की ठगी राशि वापस

साइबर सेल की तत्परता से 18 हजार की ठगी राशि वापस

गाजीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र में साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुई एक युवती की 18 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई गई। यह कार्रवाई जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपशिखा पुत्री दुर्गा प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम गुम्मा थाना जंगीपुर, के साथ यूपीआई के माध्यम से ठगी की घटना हुई थी। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही साइबर सेल जंगीपुर ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। तकनीकी जांच और समन्वय के माध्यम से पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक पूरी 18 हजार रुपये की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस कराई। इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को बड़ी राहत मिली।

धनराशि वापस मिलने पर दीपशिखा ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अभियान में मुख्य भूमिका रामशरण कुशवाहा और उनकी टीम की रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, जिससे समय रहते कार्रवाई कर नुकसान की भरपाई की जा सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments