HomeEducationगाजीपुर: पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना

गाजीपुर: पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ‘ओ लेवल’ एवं ‘सी०सी०सी०’ कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना गाजीपुर जनपद में संचालित की जा रही है।

पात्रता:

  • आवेदक को इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • वार्षिक आय ₹1,00,000 (एक लाख) से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक गाजीपुर जनपद का मूल निवासी और बेरोजगार हो।
  • आवेदक किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति नहीं ले रहा हो।

प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 10 अक्टूबर, 2024 से 30 अक्टूबर, 2024 तक निर्धारित है।

आवेदन प्रक्रिया:

  • इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in या backwardwelfareup.in पर ऑनलाइन भर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट और सभी आवश्यक दस्तावेजों (आय, जाति प्रमाण पत्र, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र और प्रमाण पत्र, आधार कार्ड) की स्वप्रमाणित प्रतियां दो प्रतियों में 30 अक्टूबर, 2024 को शाम 5:00 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर के कार्यालय में जमा करनी होगी।

आवेदन की शुद्धता की पूरी जिम्मेदारी आवेदक की होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments