Wednesday, July 15, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsजन चौपाल के जरिए भाजपा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, संकठा प्रसाद...

जन चौपाल के जरिए भाजपा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, संकठा प्रसाद मिश्र का मनाया जन्मदिन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र ने बुधवार को जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के महमूदपुर, रूहीपुर, जंगीपुर और मानपुर बभनौली में जन चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने गए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं, जिससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

 

कार्यक्रम संयोजक संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि जन चौपाल और जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। साथ ही जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करना भी इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ जनता के बीच काम करती रही है और आगे भी इसी भावना के साथ जनसेवा जारी रखेगी।

कार्यक्रम के दौरान संकठा प्रसाद मिश्र का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। महमूदपुर, रूहीपुर, जंगीपुर और मानपुर बभनौली में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन आकाश राजभर ने किया। इस दौरान लालजी गुप्ता, मन्नू राजभर, हीरा कुशवाहा, नकी हैदर अली रिज़वी, पंकज राय, विपिन राय, कार्तिक कुमार, रमेश पांडेय, विवेकानंद पांडेय, सुनील राय, विशाल पासी, कन्हैया राजभर, रामविलास यादव, अभिनव सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button