HomePARDAFHAAS BREAKINGअपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सर्विलांस सेल की सहायता से मंगलवार को चेकिंग के दौरान मुकदमा संख्या 410/25 से संबंधित कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित (20) और राज (19), दोनों निवासी ग्राम नारायनपुर ककरही, थाना सैदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई महिला उपनिरीक्षक श्वेता कुमारी के नेतृत्व में थाना सैदपुर पुलिस टीम ने की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments