Saturday, August 8, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalबरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार

बरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने शनिवार को छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे और उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ न्यायालय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/जेएम कक्ष संख्या-03, मुहम्मदाबाद-गाजीपुर से संबंधित विभिन्न मुकदमों में वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें शेरपुर ढोटारी निवासी शैलेन्द्र बिन्द और महेन्द्र बिन्द, जयप्रकाश सिंह और राजेश उर्फ भुल्लन तथा हटवार दयाल सिंह निवासी दयाशंकर उर्फ डब्बू शामिल हैं।

वहीं उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय ने हमराह पुलिस टीम के साथ मुबारकपुर जुगनू निवासी हरिनाथ राम को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू एवं धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई के आदेश जारी थे।

गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से संबंधित मामलों में वारंट जारी थे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां, उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय समेत थाना बरेसर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button