HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी का बैंक लॉकर फ्रीज

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी का बैंक लॉकर फ्रीज

गाजीपुर, — गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार और 50,000 रुपये की इनामी अपराधी आफ्सा अंसारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके बैंक खाते से जुड़े एक लॉकर को फ्रीज कर दिया है। आफ्सा अंसारी, कुख्यात IS-191 गैंग के पूर्व सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी हैं। उनके खिलाफ थाना कोतवाली, गाजीपुर में दो गंभीर आपराधिक मामले – मु0अ0सं0 96/2023 (धारा 406, 420, 386, 506 भादवि) और मु0अ0सं0 667/2020 (गैंगस्टर एक्ट) के अंतर्गत केस दर्ज हैं।शासन द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गाजीपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आफ्सा अंसारी का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, U.P. सिविल सचिवालय-लखनऊ शाखा में खाता संख्या 10223102494 संचालित है, जिससे जुड़ा एक बैंक लॉकर है। लॉकर में कुछ गोपनीय दस्तावेज होने की आशंका जताई गई, जो प्रारंभिक दृष्टि में संदिग्ध प्रतीत होते हैं।इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गाजीपुर ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार रिपोर्ट प्रस्तुत की और लॉकर को फ्रीज करने की कार्यवाही की गई। लॉकर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।फिलहाल लॉकर की जांच और आफ्सा अंसारी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस द्वारा इस मामले में सभी जरूरी विधिक कदम उठाए जा रहे हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments