HomePARDAPHAAS BREAKINGबाइक की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत, चालक गंभीर

बाइक की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत, चालक गंभीर

गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव में शनिवार देर रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर यश गुप्ता की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, सेवराई निवासी शम्भू गुप्ता का इकलौता बेटा यश परेमन शाह पोखरा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाजार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यश और बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद यश को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक गोलू (22), पुत्र अशोक कुशवाहा निवासी लहना, की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
यश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके बड़े पिता योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर हादसे के जिम्मेदार बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गहमर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments