गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और जनहित में 40 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। 19 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत विभिन्न थानों और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को दूसरे थानों पर भेजा गया है। इसमें कई उपनिरीक्षकों को एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्थानांतरण सूची के अनुसार राजकुमार साहनी को कासिमाबाद से सैदपुर, हरिश्चन्द्र राय को नोनहरा से कोतवाली, राजीव कुमार पाण्डेय को नोनहरा से कोतवाली, गागालाल को नोनहरा से रेवतीपुर, अवधेश कुमार राय को बिरनो से दिलदारनगर और रमेश कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मरदह से खानपुर भेजा गया है।
इसी क्रम में राजेश कुमार को मरदह से मरदह, मो. अनवर खान को गहमर से नंदगंज, शाहिर सिद्दीकी को मरदह से सैदपुर, रामाश्रय यादव को मुहम्मदाबाद से खानपुर, प्रमोद कुमार यादव को भांवरकोल से करंडा, प्रदीप कुमार यादव को जमानिया से सैदपुर, हरिमाधव पाण्डेय को दिलदारनगर से बिरनो और विरेन्द्र राय को महिला सुरक्षा केंद्र सुहवल से सैदपुर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं आबिद अली को रेवतीपुर से कोतवाली, लालता प्रसाद यादव को नगसर से जंगीपुर, राम अवध प्रजापति को नंदगंज से जमानिया, संजय सिंह को नोनहरा से जंगीपुर, अनिल कुमार यादव को खानपुर से मरदह, रवि प्रकाश पाण्डेय को महिला सुरक्षा केंद्र खानपुर से मरदह, अखिलेश यादव को करंडा से नोनहरा, धीरेन्द्र कुमार को करीमुद्दीनपुर से नोनहरा, बृजभूषण दूबे को रेवतीपुर से नोनहरा और राम गोपाल सिंह को गहमर से मरदह भेजा गया है।
पुलिस लाइन से इन उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती
पुलिस लाइन में तैनात कुंवर भानु प्रताप सिंह, अशोक कुमार शुक्ल, वीरेन्द्र कुमार ओझा और विजय कुमार सोनकर को थाना जंगीपुर भेजा गया है। राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा और सुनील कुमार शुक्ला को भुड़कुड़ा, संजय कुमार यादव को भांवरकोल, प्रेमनाथ श्रीवास्तव और आनन्द गुप्ता को दुल्लहपुर, सत्येन्द्र कुमार ओझा को नगसर, सदन प्रसाद को कोतवाली, जुल्फिकार अली को शादियाबाद तथा बुद्धिराज सिंह को भी नई तैनाती दी गई है।
इसके अलावा प्रेमचन्द्र यादव को दुल्लहपुर से पुलिस लाइन, राजेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से जमानिया और महफूज खां को पुलिस लाइन से नोनहरा भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण से अवगत होकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।















